धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। कुल 55 वार्डों में से 18 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
राजनीतिक दलों ने संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।






