अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में भारत ने विकासशील देशों के लिए जलवायु फंड बढ़ाने की मांग उठाई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विकसित देशों से वादे पूरे करने को कहा।
सम्मेलन में 190 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। अगले हफ्ते संयुक्त घोषणा पत्र जारी होने की उम्मीद है।





