पलामू जिले में धान खरीद के लिए 32 केंद्र खोले गए हैं। मेदिनीनगर स्थित मुख्य केंद्र पर पहले दिन ही सौ से अधिक किसान पहुंचे।

जिला प्रशासन ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान का भरोसा दिलाया है। बिचौलियों पर नजर रखने के लिए हर केंद्र पर निगरानी टीम तैनात की गई है।